हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-15 दिन तक खुद हटा ले अतिक्रमण, नहीं तो 16 वे दिन हम हटाएंगे

खबर शेयर करें


Haldwani News: जिला प्रशासन द्वारा सड़क और चौराहे चौड़ीकरण कार्य किए जाने के अंतर्गत अब नरीमन तिराहे से गौला पुल तक 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है इसकी जद में लगभग 50 पक्के मकान अतिक्रमणकारियों के आ रहे हैं लिहाजा जिला प्रशासन ने 15 दिन तक का समय देते हुए सभी अतिक्रमणकारियों को स्वत अपने अतिक्रमण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। नहीं तो बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा का कहना है की चिन्हीकरण की कार्रवाई को पूरा करते हुए अतिक्रमण की जद में आ रहे लोगों को अपने अतिक्रमण तोड़ने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं यदि 15 दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं टूटा तो सोलवे में दिन से प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।