हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा फरार, पुलिस ने की घर की कुर्की

खबर शेयर करें

Haldwani News: विधवा महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में लालकुआं कोतवाली में धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में मुकेश बोरा फरार चल रहा है. ऐसे में पुलिस अब उसकी घर की कुर्की की है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कोर्ट के आदेश के बाद धारा 83 के तहत आरोपी मुकेश बोरा के पैतृक के गांव नैनीताल के चूड़ीगाड़ घर के अलावा हल्द्वानी उसके किराए की आवास कुर्की की गई है. जिसके तहत घर की घरेलू सामान की कुर्की गई है. पूरी कार्रवाई लालकुआं कोतवाली पुलिस द्वारा की गई.

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया मुकेश बोरा की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं. इसके अलावा पुलिस मुकेश बोरा के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं. मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.एसएसपी ने बताया पुलिस द्वारा मुकेश बोरा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत घर के बाहर नोटिस चस्पा और उद्घोष की कार्रवाई की गई थी.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।