हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- बारिश ने बरपाया कहर, पहाड़ों को जाने वाले ये 32 मार्ग बंद

खबर शेयर करें

Haldwani News: नैनीताल जिले में पिछले 36 घंटे से मूसलाधार बरसात जारी है, मूसलाधार बरसात की वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनजीवन पूरी तरह हस्त व्यस्त है, भूस्खलन की वजह से जिले में पांच राज्य मार्ग सहित कुल 39 मोटर मार्ग बंद है जिनको जेसीबी से खुलवाने का काम किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा हल्द्वानी में 165 मिनी नैनीताल में 133 मिली मीटर और धारी में 120 मिमी बरसात रिकार्ड की गई है। इसी तरह अन्य इलाकों में भी लगातार बरसात जारी है जिस वजह से धान की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने किसानों का काफी नुकसान किया है और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे और भारी हैं। गौला, नंधौर और कोसी नदी में 20000 क्यूसेक से अधिक पानी बह रहा है। नीचे देखिए बंद मार्गों की सूची…


खुटानी-भवाली धानाचुली, तल्ली सेठी-बेतालघाट-रामनगर,भुजान-बेतालघाट, झूतियाकाण्डा मोटर मार्ग, सिमलखा-सकदीना, नथुवाखान-हरतौला, तल्लीपाली-मल्लीपाली, रामनगर-भण्डारपानी, गर्जिया-बेतालघाट,पाण्डेगाँव-रानीकोटा, पाण्डेगाँव-तलिया, काण्डा- डोमास फफडिया,डोला न्याय पंचायत, देवीपुरा-सौड, काण्डाडौन-परेवा, फतेहपुर-बेल मोटर मार्ग, बिनकोट-चन्द्रकोट, नौना-ब्यास,रोपा मोटर मार्ग, बानना-बासा-जंगलियागाँव, लमजाला मोटर मार्ग, कोटाबाग-देवीपुरा,ओखलकाण्डा-तल्ला कनाला, देवीपुरा-सौड, भंण्डारपानी-पाटकोट, झडगाँव-चकसाडोला, सलियाकोट-अर्नपा, बरेली अल्मोडा, हरीशताल मोटर मार्ग, तकुरा-तुषराड, भीडापानी-मौरनौला, देवली-महतौली, वलना बलना, खुजेठी-भौनरा, कसियालेख-बूढीबना, खुजेठी-पतलिया, बबियाड-टपुवा, काठगोदाम-सिमलियाबैण्ड मार्ग बंद है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।