हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, जिले भर में इस दिन तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बुधवार को शासन द्वारा जारी नये आदेशों के के बाद जिले भर के सभी कार्यालय अब एक मई तक बन्द रहेंगे। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन द्वार प्रदेश के सभी कार्यालय बन्द किये है। कोरोना के दृष्टिगत सरकार द्वारा 28 अप्रैल तक सभी कार्यालय बन्द किये गये थे। जारी आदेश के अनुसार सभी कार्यालय 29 अप्रैल से 1 मई तक बन्द रहेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने तैनाती स्थल मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अपना मोबाइल स्वीच ऑफ नहीं करेंगे। किसी भी समय जरूरत पडऩे पर अधिकारी व कर्मचारी को कार्यालय में बुलाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।