हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-बनभूलपुरा अतिक्रमण प्रकरण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन के तहत चल रहे सर्वे एवं पुनर्वास कार्य की समीक्षा के लिए मंगलवार देर सायं नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सर्वे एवं पुनर्वास से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें कैंपों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए। साथ ही पुनर्वास कैंपों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाएं और जिन लोगों को आवेदन भरने में कठिनाई हो, उनकी सहायता टीम द्वारा मौके पर ही की जाए। प्रशासन, रेलवे एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम घर-घर जाकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने को प्राथमिकता दे रही है।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2026 तक सभी कार्य पूर्ण कर उच्चतम न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। 20 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित कैंपों की प्रगति रिपोर्ट समय पर तैयार करना सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास की मनाई ग्रेजुएशन सेरेमनी

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कैंपों में रेलवे आरपीएफ के साथ-साथ महिला सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।

यह भी बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन पत्रों का घर-घर वितरण शुरू कर दिया गया है और कैंपों में भी पर्याप्त संख्या में फॉर्म उपलब्ध रहेंगे। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थानीय पार्षदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा आवेदन पत्रों के साथ पात्रता की जांच भी समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज तेज तूफान का अलर्ट, 27 मार्च तक बदला रहेगा मौसम

उन्होंने सभी टीमों को निर्देशित किया कि वितरण से संबंधित जानकारी पंजिका में दर्ज की जाए और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसपी सिटी मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।