हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- आयुर्वेदिक की आड़ में बेच रहा था चरस, बबियाड़ का रविन्द्र गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 846 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में 8 फरवरी 2026 को चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान मण्डी बायपास रोड पर होंडा शोरूम की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जहां उसके कब्जे से 846 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम रविन्द्र सिंह पुत्र शोबन सिंह, निवासी बबियाड़ थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल, वर्तमान पता दानीबंगर गौलापार थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल। उम्र 23 वर्ष बताया।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः इम्पीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सजा विंटर कार्निवाल, बच्चों ने दिखाया हुनर

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह आयुर्वेदिक सामान बेचने का कार्य करता है और उसी की आड़ में चरस की तस्करी करने की फिराक में था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।