हल्द्वानीः आमा के गले से चेन उड़ा ले गई महिला चोर, ई-रिक्शे में जा रही थी अस्पताल

खबर शेयर करें

Haldwani News: चोरों ने चोरी के अलग- अलग तरीके अपना लिये है। अब शहर में महिला चोर भी शामिल हो गई है। चार दिन पहले ही महिला चोरों के एक गैंग ने बेस अस्पताल से मरीज का पर्स साफ कर दिया। अब दिन-दहाड़े एक बुजुर्ग महिला की चैन उड़ा दी। बुजुर्ग जब अस्पताल पहुंची तो उसे चैन गले में नहीं दिखी जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। आगे पढ़िये…

पूरा मामला मंगलवार का है। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर निवासी देवी शर्मा 71 साल दांतों की जांच कराने के बाल भारती स्कूल आदर्श नगर से दोपहर ई-रिक्शा में बैठी। आमा ई-रिक्शा ही थी कि थोड़ी देर बाद लालडांट पर चार महिलाएं भी बैठ गई। उनके साथ एक बच्ची भी थी। सभी लोग ई-रिक्शा में बैठ गये। तभी अचानक बच्ची ने अपने पैरों से देवी शर्मा के पांव में तेजी से मारना शुरू किया। ऐसे में देवी शर्मा का ध्यान पैरों की ओर गय तो महिलाओं के गैंग ने उनके गले से 10 ग्राम की चेन उड़ा ली। लेकिप वृद्धा को इस बात की भनक नहीं लगी। जब वह दांतों के अस्पताल पहुंची तो उनको चेन चोरी होने का पता लगा। देवी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।