हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-बनभूलपुरा में निर्माणाधीन मकान पर चला बुलडोजर, 7 बिल्डिंग सीज, देखिये वीडियो…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम और प्राधिकरण ने मोर्चा खोल दिया है।कुमाऊं कमिश्नर के छापे के बाद बड़ी संख्या में अवैध निर्माण होने की शिकायत पर आज नगर निगम और प्राधिकरण की टीम ने संयुक्त रुप से वनभूलपूरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। वहीं दूसरी तरफ मलिक के बगीचे में नगर निगम ने जेसीबी लगाकर एक बड़े निर्माण को ध्वस्त किया। अवैध निर्माण के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। देखिये वीडियो…

छापेमारी में क्षेत्र के सात बड़े भवनों को सील किया गया। साथ ही कई निर्माणाधीन भवनों को जेसीबी से तोड़ा गया, प्राधिकरण की इस कार्यवाही से लोगों में हड़कंप मच गया, हालांकि इस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रही, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अब अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ न सिर्फ नोटिस और तत्काल धवास्तिकरण की कार्रवाई होगी बल्कि सील करने के बाद भी चोरी से निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा। नगर निगम और प्राधिकरण का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।