Good News: बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा बेरोजगारी भत्ता, ये रही पूरी डिटेल…

खबर शेयर करें

Unemployment Allowance:सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सरकार का सालाना बजट पेस किए। साल 2023-24 के लिए पेश किए गए 1,21,500 करोड़ रुपये के सालाना बजट में कई योजनाओं का ऐलान किया गया। इन्हीं योजनाओं में से एक है पढ़े-लिखे युवाओं के लिए हर महीने 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ते का ऐलान।

बेरोजगारी भत्ते के लिए राज्य सरकार ने 250 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि बेरोगारों को भत्ता देने नई स्कीम की शुरुआत की जाएगी। इस स्कीम के तहत 18 से 35 उम्र के ऐसे बेरोगार युवाओं को कवर किया जाएगा, जिन्होंने 12वीं पास की है और उनके परिवार की सालाना आया ढ़ाई लाख रुपये से कम है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।