Ganesh Chaturthi 2024: तानसेन की लेखनी और वाणी में गणेश वंदना

खबर शेयर करें

Ganesh Chaturthi 2024: मुगल काल में तानसेन श्रेष्ठ गायक ही नहीं वरन् कालजयी रचनाकार भी थे। उनके पदों का शताब्दियों से मन्दिरों में तन्मयता और भक्तिभाव से विभिन्न रागों में गायन होता है। वस्तुत: पदों की रचना कर, संगीत विद्या में राग-रागनियों की माला में पुरोकर तानसेन ने भारतीय संस्कृति में सगुण भक्त के रूप में विभिन्न देवी-देवताओं की वंदना को लेखनी तथा गायन में प्रस्तुत किया है। सर्वप्रथम उनकी विध्न विनाशक श्री गणेश जी की वंदना की पंक्तियों का अवलोकन करें। तानसेन ने भक्ति भावना की जीवंतता भरकर मन को झंकृत करने वाली पंक्तियों में गणेश जी की स्तुति वंदना प्रस्तुत की है।

गणेश जी विध्न-कारी देवता माने जाते थे। धीरे-धीरे वे विध्न नाशक कल्याणकारी देवता बना दिये गये। गायकों के गणेश सदा आराध्य रहे हैं। उनकी स्तुति में तानसेन ने अनेक पद लिखे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-अभी तक इतने प्रतिशत हुआ निकाय चुनाव में मतदान, देखिए अपने क्षेत्र के आंकड़े

उठि प्रभात सुमिरियैं, जै श्री गणेश देवा। माता जाकी पारवती,पिता महादेवा।। एकदंत दयांवत, चार भुजाधारी। मस्तक सिंदूर सौहै मूसक असवारी॥ फूल चढ़े पान चढ़ै और चढ़ै मेवा। मोदक कौ भोग लगै, सुफल तेरी सेवा॥ रिद्घि देत, सिद्घि देत, बुद्घि देत भारी,। ”तानसेन गजानंद सुमिरौ नर-नारी’ (राग भैरव, ध्रुपद चौताला)

पचास-साठ वर्ष पहले से इस पद को लोग बड़े भक्ति-भाव से गाते थे। तथापि अंतिम चरण नहीं गाया जाता। इस कारण यह ज्ञात नहीं हो पाया कि यह पद तानसेन का है। लगभग इसी भाव की एक गणेश-वंदना और है-

जै गनेस जै गनेस जै गनेस देवा। मन बुधि हित चित लगाइ करौ नित्त सेवा॥ एकदंत दयावंत चारि भुजाधारी। मस्तक सिंदूर सोहै मूसे असवारी॥ माता वाकी गवरि कहीजै पिता महादेवा। तीनि लोक ध्यान धरत नित्त करत सेवा॥ अंधनि कौ नैन देत कुस्टनि कौ काया। बाँझनि कौ पुत्र देत निर्धन कौ माया॥ भालचंद्र सिव विलोकि देव सकल बारी। ”तानसेन’गजानंद गावै सुभकारी॥ ( ”पं. हरिहरनिवास द्विवेदी कृत तानसेन से’’) (राग भैरव, इकताला)

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-इस जिले में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटकें, नींद में थे लोग

गणेश के अनेक नामों की माला गूंथ कर तानसेन ने उनके गले में पहना दी है- (राग भैरव, इकताला)

लंबोदर, गज-आनन, गिरिजा-सुत गनेस, एकरदन प्रसन्नवदन अरून-भेस। नर-नारी,गुनी-गंधर्व, किन्नर-यक्ष-तुंबरू मिलि ब्रह्म विष्णु आरति पुजावत महेस॥ अष्ट-सिद्घि, नव-निधि, मूषक-वाहन विद्यापति, तोहि सुमिरत जिनको सेस। ”तानसेन’’ के प्रभु तुम ही कूँ ध्यावै अविर्धन रूप, विनायक रूप स्वरूप आदेस॥ गणेश के कुछ नाम शेष रह गय थे, वे इस पद में पूरे किए गए- (रागिनी टोड़ी, चौताला)

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, ऐसे मिलेगी हर पल की अपडेट

एकदंत, गजबदन, विनायक, विधन-बिनासन हैं सुखदाई। लंबोदर, गजानन, जगवंदन, शिवसुत, ढुंढीराज सब बरदाई॥ गौरी-सुत, गणेश, मूसक-वाहन, फरसाधर, शंकर-सुवन, रिद्घि-सिद्घि नव निधि दाई।

अंतत: महागणेश के रूप में तानसेन ने इस सेवा भावना से याचना करते हुए प्रार्थना की है- महागनेस कहत सुख-चैन। भेंटत हू न छाँडे अभावै, साह किरपा मागै, भागै बिचकै न॥ नाम लेत कटत पाप, अन-धन लच्छिमी देन। ”तानसेन’’ सेवक पै कृपा करौ ज्यौ कल्पवृक्ष कामधेन॥

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने ”गणेश उत्सव महोत्सव’’ का शुभारम्भ कर के इसे राष्ट्रीय आंदोलन से सम्बद्घ कर दिया था। उसमें भी तानसेन के पदों का सुमधुर गायन होता है। (बद्री नारायण तिवारी – विभूति फीचर्स)

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।