चुनावी दंगल 2022: हल्द्वानी सीट से कांग्रेस ने मैदान में उतारे सुमित, दिलचस्प होगा मुकाबला…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND ELCTION 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आखिरकार कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। लंबे कमशकश के बाद देर रात कांग्रेस ने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें कुमाऊं की सबसे हॉट सीट पर दिवंगत नेता स्व. इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश को मैदान में उतारा है। अब सुमित हृदयेश हल्द्वानी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हो चुके है। हालांकि इस सीट के लिए लंबे समय से उन्हीं के नाम की चर्चा थी लेकिन अन्य दावेदार भी मैदान में थे। अंतिम समय में सुमित हृदयेश टिकट पाने में सफल हुए।

आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान होगा। ऐसे में कुमाऊं में सबसे हॉट सीट माने जाने वाली हल्द्वानी में मुकाबला दिलचस्प होगा। बता दें कि यह सीट लंबे समय से कांग्रेस के कब्जे में रही है। डॉ. इंदिरा हृदयेश ने वर्ष 2002, 2012 और 2017 में यहां से चुनाव जीता है। उनके निधन के बाद अब कांग्रेस ने उनके सुपुत्र सुमित हृदयेश को इस सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि भाजपा ने अभी तक यहां से प्रत्याशी उतारा नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।