चुनावी दंगल 2022: भाजपा ने बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता को दिया टिकट, उत्तराखंड में इस सीट से लड़ेंगे चुनाव…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Election 2022:उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। गुरुवार को जारी लिस्ट में 59 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। ऐसे में भाजपा ने इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया है। भाजपा ने चकराता विधानसभा सीट से बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को चुनावी मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि वह जीत दर्ज कर सदन में प्रवेश कर सकते हैं।

भाजपा ने बड़ा दाव खेलते हुए रामशरण नौटियाल को टिकट दिया है। उनके सामने कांग्रेस के प्रीतम सिंह के साथ होगा। चकराता विधानसभा में लोकप्रिय नेता होने के साथ ही प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः देवभूमि के लिए गौरव का पल, कर्नल गीता बनी भारतीय सेना में पहली महिला कमांडर…

गौरतलब है कि जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय है। बेटे जुबिन के प्रशांसकों और वोट बैंक को आकर्षित करने में जुबिन अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रामशरण नौटियाल कांग्रेस के प्रीतम सिंह को कांटे की टक्कर दे सकते हैं।

Ad
Ad
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *