हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- मंडी के पास नहर में गिरा ई रिक्शा, गोरापड़ाव निवासी युवक की मौत

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज तीनपानी बाईपास स्थित नाले के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर चौकी मंडी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया गया। मृतक की पहचान रवि आर्या (27) पुत्र ललित मोहन, निवासी हरिपुर शिवदत्त, गौरापड़ाव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रवि आज सुबह अपने दो साथियों प्रदीप और अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से मंडी चौराहे से शनि बाजार की ओर जा रहा था। करीब 09:30 बजे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और तीनों युवक नहर में गिर गए। स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए प्रदीप और अभिषेक को बचा लिया, लेकिन रवि नहर के तेज बहाव में बह गया था। घटना की पुष्टि मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता ने की। पुलिस मामले की जांच कर रही है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।