द्वाराहाट: कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट ने किया धुआंधार प्रचार, बोले द्वाराहाट की जनता बदलाव का मन…

खबर शेयर करें

DWARAHAT NEWS: द्वाराहाट विधानसभा में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट ने प्रचार मेें पूरी ताकत झोंक दी है। हर दिन जगह-जगह जाकर कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। साथ ही डोर टू डोर प्रचार कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट का कहना है कि इस बार द्वाराहाट विधानसभा की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। भाजपा के शासन ने गरीब की कमर तोड़ दी है। पांच सालों में भाजपा ने केवल जनता के साथ धोखा किया। प्रदेश में महंगाई अपने चरम पर है, लेकिन भाजपा मोदी जी के नाम का गीत गा रही है।

द्वाराहाट की जनता जागरूक है। उन्हें पता है विकास का असली सच कांग्रेस करना जानती है। कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। आने वाले 14 फरवरी को द्वाराहाट की जनता भाजपा के पांच सालों का हिसाब कर देगीं। उन्होंने लोगों अपील की कि अगर आपके क्षेत्र का विकास कर सकती है वो सिर्फ कांग्रेस है इसके लिए आपके हाथ के निशान का बटन दबाना होगा।

आपको बता दें कि पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वाराहाट विधान सभा सीट से तीसरी बार किस्मत आजमाएंगे। ऐसे में इस बार मुकाबला बड़ा दिलचस्प हो गया है। एक ओर जहां कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट लगातार भाजपा को कई मुद्दों पर घेर रहे है। वहीं दूसरी ओर भाजपा भी इस सीट को दूसरी बार अपनी झोली में डालने में जुटी। अब देखने वाली बात यह है कि इस बार इस सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल यह तो 10 मार्च को खुलासा होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जन्मदिन की पार्टी का खौफनाक अंत, चलती कार से गिरा सोमेश्वर का युवक, मौत... वीडियो वायरल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।