डॉक्टर्स डे: पीएसपी हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवा के मूल्यों पर हुआ सम्मान समारोह

खबर शेयर करें

Haldwani News: प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को पूरे भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस महान चिकित्सक, शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात जनसेवक डॉ. बिधान चंद्र राय की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सम्मान में मनाया जाता है। डॉ. राय का जन्म और निधन दोनों ही 1 जुलाई को हुआ था। वे स्वतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से 1 जुलाई 1962 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। चिकित्सा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का उद्देश्य समाज के प्रति चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना है।

इसी अवसर पर पी एस पी हॉस्पिटल, हल्द्वानी में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन एवं सभी चिकित्सकों ने सहभागिता कर चिकित्सा सेवा के मूल्यों, मानवता की सेवा तथा मरीजों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के चेयरमैन जगदीश पिमोली ने सभी चिकित्सकों को उनके समर्पण, अथक परिश्रम और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उपस्थित ब्रेकियल प्लेक्सस एवं प्लास्टिक सर्जरी सेंटर के चेयरमैन ने कहा कि हम सब सभी चिकित्सकों के लिए रोगियों की सेवा ही उनके जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है और वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ समाज की सेवा करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हर परिवार को वित्तीय सुरक्षा से जोड़ने की पहल, चॉइस वेल्दी ने मनाया एक वर्ष पूरा होने का जश्न

अस्पताल के चेयरमैन ने कहा कि चिकित्सक केवल बीमारियों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि वे मरीजों और उनके परिवारों में विश्वास, आशा और नए जीवन का संचार भी करते हैं। उनका योगदान समाज के लिए अमूल्य है और प्रत्येक नागरिक को उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना चाहिए। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का यह आयोजन सभी चिकित्सकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं उनके अमूल्य योगदान को समर्पित रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।