बधाई: शादी के बंधन में बंधे CSK के ओपनर रुतुराज गायकवाड़, इस भारतीय महिला क्रिकेटर को बनाया हमसफर…

खबर शेयर करें

Ruturaj Gaikwad Wedding: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शादी कर ली है। 26 साल के इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपने खास दिन की पहली तस्वीरें साझा की हैं। शादी की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

रुतुराज गायकवाड़ ने उत्कर्षा पवार से शादी की है। उत्कर्षा भी क्रिकेटर हैं और महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलती हैं। रुतुराज पिछले काफी समय से उत्कर्षा को डेट कर रहे हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के मैच देखने स्टेडियम में भी पहुंचती थीं। रितुराज गायकवाड़ का नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय रिजर्व टीम में थे। लेकिन शादी के लिए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। 7 जून से टूर्नामेंट खेला जाना है।

Ad Ad

24 साल की उत्कर्षा का जन्म 13 अक्तूबर 1998 को हुआ था। वह फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं। ऋतुराज ने शादी के लिए टीम इंडिया से छुट्टी ली थी। उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। ऋतुराज की जगह यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया से जुड़े।


ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।