Breaking: काठगोदाम में चलती ट्रक में लगी आग, ऐसे बची चालक और कंडक्टर की जान

खबर शेयर करें

Haldwani News: रानीबाग के पास चलते ट्रक में आग लगने से हडकंप मच गया। अचानक आग लगता देख चालक और हेल्पर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक में आग लगने की सूचना पुलिस को दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रक हल्द्वानी से ईटें लेकर चमोली जा रहा था। इस दौरान ट्रक में आग लगने से रानीबाग के पास लंबा जाम लग गई। लोग भीषण गर्मी में जाम में परेशान रहे सूचना पर काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल जाम खुलवाया जा रहा है। वहीं ट्रक में आग लगने के कारण का चला पता नही चल पाया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।