Big News: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल भाजपा में शामिल…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कांग्रेस को झटकें पर झटकें लग रहे है। अब भाजपा ने कांग्रेस का एक और विकेट गिरा दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों और सैकड़ांे लोगांे के साथ आज भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड हो रही है। इस बार देवभूमि में उनके उम्मीदवारों का जमानत बचाना भी मुश्किल होने वाला है। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में सहयोग करने वालों का मतदान तक स्वागत रहेगा।

प्रदेश मुख्यालय में हुए इस जॉइनिंग अभियान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी लोगों का भाजपा परिवार में हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा, आज पीएम मोदी के कामों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में सभी दलों से लोग आ रहे हैं। आप सभी भी देश में जारी विकास के मिशन में अपना योगदान और सहयोग देने के लिए हमारे साथ आए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, जिस तरह का माहौल नजर आ रहा है और जो फीड बैक हमें प्राप्त हो रहा है, उससे पांचों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की ज़मानत बचना मुश्किल है। एक के बाद एक कांग्रेस के बड़े नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भाजपा में आना बताता है कि देवभूमि में कांग्रेस मुक्त अभियान सफल होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (शाबास)-12वीं में जुड़वा भाई-बहन का कमाल, भाई 97% तो बहन को मिले 95% अंक

पार्टी में शामिल होते हुए दिनेश अग्रवाल ने कहा 1968 से उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन कांग्रेस में शुरू किया लेकिन आज कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव है। जिसको देखते हुए किसी भी वैचारिक और जनता से जुड़ाव रखने वाले व्यक्ति के लिए कांग्रेस में रहना अब संभव नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा मैं जहां भी जाता हूं मुझे सब जगह एक ही बात सुनाई देती है कि मोदी जैसा कोई भी नेता इस कालखंड में नहीं है। मैं और मेरे साथ सभी साथी जो यहां आए हैं वह सभी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामों से प्रभावित होकर आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  BIG NEWS: UGC NET की तारीख में बदलाव, अब इस दिन होगी परीक्षा

आज दिनेश अग्रवाल के साथ पार्टी का दामन थामने वालों में चंद्रपाल पुंडीर पूर्व ब्लाक प्रमुख, ब्रह्म दत्त शर्मा पूर्व प्रदेश महामंत्री कांग्रेस, निवर्तमान पार्षदों में मामचंद राजेश परमार, उषा चौहान, सुनील कुमार एडवोकेट, गुरमीत सिंह बग्गा, अजय शर्मा के अतिरिक्त पूर्व उपाध्यक्ष कैंटोनमेंट बोर्ड सुनील कुमार, पूर्व प्रधान बलराज मित्तल, वीरेंद्र कुमार, भगवान सिंह बिष्ट, सुरेंद्र पाल प्रमुख रहे। इसी तरह लोहाघाट पिथौरागढ़ से आनंद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में चंदन सिंह अधिकारी, राजेंद्र अधिकारी, दिनेश चमियाला, पुष्कर धोनी, दीपक राणा, देवेंद्र बिष्ट, विक्रम कठैत, किरण मेहरा, राम सिंह बिष्ट, महेंद्र मेहरा,राकेश तमता समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]