बागेश्वरः मिस्ड कॉल से हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्यः राकेश नैनवाल

खबर शेयर करें

Bageshwar News: आज भारतीय जनता पार्टी के बागेश्वर जिला कार्यालय में संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 जिला लॉन्च कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्सवाण द्वारा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल रहे। इस मौके पर नैनवाल ने कहा कि सभी को 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा का सदस्य बनने को कहा गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओ और जनप्रतिनिधियों से सभी बूथों पर 200 सदस्य बनाने को कहा गया। उन्होंने जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देवी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमा बिष्ट, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जीवंती कांडपाल, गौरव दास सहित अन्य पदाधिकारियों को सदस्य बनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, सुरेश कांडपाल, डॉ. राजेंद्र परिहार, दयाल कांडपाल, जनार्दन लोहुमी, हरीश रावत, संजय नेगी, दीपक घस्याल, नितिन जोशी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश शाह द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।