Army Job: टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर बनने का मौका, 4 मई तक करें आवेदन

खबर शेयर करें

Territorial Army Recruitment 2022: आर्मी हेडक्वार्टर सेलेक्शन बोर्ड (ASB) ने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 4 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए केवल भारतीय सेना के कमीशंड ऑफिसर्स के पद से सेवानिवृत्त हुए एक्स सर्विसमैन आवेदन कर सकते हैं। 

Ad Ad

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर के कुल 7 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, महिला ऑफिसर के लिए 1 पद और पुरुष ऑफिसर के लिए 6 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह इंटरव्यू जुलाई 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

योग्य उम्मीदवार Territorial Army Job 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज डायरेक्टरेट जनरल, टेरिटोरियल आर्मी, रक्षा मंत्रालय इंटीग्रेटेड हेड क्वार्टर, 4th फ्लोर, ए ब्लॉक, रक्षा मंत्रालय ऑफिस कंपलेक्स, केजी मार्ग, नई दिल्ली – 110001 पर 4 मई 2022 तक भेज सकते हैं। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।