अल्मोड़ा: सोमेश्वर में 2 पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Someshwar News: एसएसपी प्रदीप कुमार राय द्वारा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी व हमराही पुलिस बल द्वारा रनमन के पास रात्रि चैकिंग के दौरान प्रमोद सिंह भण्डारी पुत्र प्रताप सिंह भण्डारी निवासी ग्राम रनमन थाना सोमेश्वर अल्मोड़ा के कब्जे से 02 गत्ते की पेटियों में 67 पव्वे (53 पव्वे देशी मसालेदार शराब गुलाब मार्का व 14 पव्वे अंग्रेजी शराब 8PM मार्का )अवैध शराब बरामद की। जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वही रात्रि चैकिंग के दौरान कस्बा सोमेश्वर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे मित्रपाल पुत्र शेर सिंह निवासी भावपुरा रामपुर उत्तर प्रदेश को उत्तराखड पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।