अल्मोड़ाः अब पहाड़ से एक और किशोरी हुई लापता, तलाश में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

Chaukhutiya News: पहाड़ों से महिलाओं और लड़कियों के लापता होेने का सिलसिला जारी है। आये दिन महिलाओं के लापता होने की खबरें आ रही है। अब खबर चौखुटिया क्षेत्र से है जहां एक किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने उसकी लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। आगे जारी है…

जानकारी के अनुसार चौखुटिया के कोट्यूड़ा तल्ला गेवाड़ के बसोली क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी बुधवार से लापता है। कई जगह खोजबीन के बाद जब किशोरी का कही पता नहीं चता तो उसके पिता ने पुलिस के पास पहुंचे और किशोरी के लापता होने की तहरीर दी है। एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि किशोरी किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। फिलहाल किशोरी की कॉल डिटेल मंगाई गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।