अल्मोड़ाः राजपुरा में घर से लाईसेंसी पिस्टल व जिंदा कारतूस चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार…

खबर शेयर करें

Almora News: अल्मोड़ा पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ कर उन्हें सलाखोें के पीछे भेजने का काम कर रही है। ऐसे में आज कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र में राजपुरा में एक घर से लाईसेन्सी पिस्टल व जिंदा कारतूस चोरी होने की सूचना पर जब कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने जांच की तो इस दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सुमन कुमार व दीपक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के चार घंटों के अंदर चोरी की पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।