अल्मोड़ा: (बड़ी खबर)-रानीखेत में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, एक की मौत, 8 घायल

खबर शेयर करें

Ranikhet News: एक तरफ मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लोग झुलस रहे है। वहीं दूसरी ओर पहाड़ के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान में कहर बरपाया है। आज रानीखेत में उर्स मेले के दौरान आधी, तूफान से पेड़ गिरने पर घायल हुए कई लोगों घायल हो गये। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रानीखेत पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक की मौत हो गई।

रानीखेत में उर्स मेले के दौरान आज अचानक आंधी-तूफान आ गई। जिससे पेड़ गिर गये। इस दौरान वहां मौजूद
संजू देवल उम्र 50 वर्ष पुत्र रामचंद्र निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश गंभीररूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वही कृष्णा उम्र 15 वर्ष पुत्र कमल निवासी बमस्यू रानीखेत, सरताज पुत्र इकराज निवासी सितारगंज उधम सिंह नगर, हिमांशु बिष्ट पुत्र पूरन सिंह बिष्ट निवासी बमस्यू रानीखेत, मेघा उम्र 21 वर्ष पुत्री बिपिन चंद्र निवासी जरूरी बाजार रानीखेत, राजपाल उम्र 52 वर्ष पुत्र टीकाराम निवासी बाजपुर ऊधम सिंह नगर, कमरू खान पुत्र अब्दुल राशीद निवासी बाजपुर ऊधम सिंह नगर, नबी अहमद उम्र 35 वर्ष पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश और नासिर उम्र 26 वर्ष पुत्र मोहम्मद अनीफ निवासी बाजपुर ऊधम सिंह नगर घायल हो गये। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।