हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- रामपुर रोड पर इंटरसिटी बस ने मारी ई रिक्शा को टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें

Haldwani Accident News: रामपुर रोड पर लगातार हादसे बढ़ते जा रहे है। अब एक इंटरसिटी बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि एक युवक की मौत हो गई है,। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि रामपुर रोड पंचायत घर के पास एक इंटरसिटी बस का चालक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। टीपी नगर एसआई निर्मल लटवाल ने बताया कि हादसे के दौरान एक युवक घायल हो गया था, जिसे 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वही बस चालक मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।