Uttrakhand Breaking: कार खाई में गिरी, युवक – युवती की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें

Uttrakhand Accident News: पहाड़ों में हादसों की खबरें लगातार आ रही है। अब मसूरी रोड पर शिखर फॉल के निकट एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवती व एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक व एक युवती को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है।

पुलिस के अनुसार सागर नरूला निवासी फतेह नगर, दिल्ली, युवराज बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून, ईश निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धर्मपुर देहरादून, आयुष शर्मा निवासी तेग बहादुर रोड और अवनि निवासी रजनी कुंज, कौलागढ़ रोड रविवार को घूमने के लिए मसूरी गए थे। वापसी के समय रात तीन बजे उन्होंने शहंशाई आश्रम से पैदल रुट पकड़ लिया। आगे जाकर वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान हादसे में आयुष शर्मा और अवनि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सागर नरूला, युवराज बिष्ट व ईशा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।