उत्तराखंड:यूओयू की छात्रा को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, ऐसे सेनेटरी पैड से किया जागरूक

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की MSW Second year की छात्रा नमिता गुप्ता को प्रदेश सरकार द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया है। काशीपुर निवासी नमिता गुप्ता पाच वर्षों से भी अधिक समय से सामाजिक कार्य कर रही है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान जरूरत मंदो की बढ़-चढ़कर सेवा की, इसके अलावा छात्राओं को सेनेटरी पैड बांटे और उनमें जागरूकता फैलाई। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. ओपी एस नेगी ने नमिता को बधाई देते हुए कहा कि नमिता ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

वह विश्वविद्यालय में भी सामाजिक कार्यों में पूरी भागीदारी करती है। नमिता गुप्ता की इस उपलब्धि पर समाज कार्य विभाग के निदेशक प्रो. गिरजा पांडेय, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. नीरजा सिंह, डा. गरिमा, कुलसचिव प्रो एच एस नयाल, मीडिया समन्यव राजेन्द्र सिंह क्वीरा आदि लोगों ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।