उत्तराखंड:(वीडियो)- देशभर में छा गया पहाड़ का प्रदीप, दिनभर ड्यूटी और रात में देशभक्ति का जूनून…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: नोएडा के सेक्टर 16 में काम करने वाला प्रदीप मेहरा पूरे देश में छा गया है। अल्मोड़ा के रहने वाले प्रदीप मेहरा का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार फ़िल्म निर्देशक और लेखक विनोद कापड़ी ने ये वीडियो बनाया है। विनोद कापड़ी को प्रदीप मेहरा रात के 12:00 बजे ड्यूटी से घर जाते समय सड़क पर दौड़ता हुआ दिखाई दिया । इस पहाड़ी नौजवान के जब्बे को देख पूरी दुनिया सलाम कर रही।

आर्मी में भर्ती होने के लिए यह पहाड़ी नौजवान रात में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद सेक्टर -16 से अपने घर तक 10 किमी रोज दौड़ता है। वीडियो बनाने वाले विनोद कापड़ी भी प्रदीप के जज्बे को देख हैरान दिखाई दे रहे हैं और पूरे पहाड़ में यह वीडियो जमकर शेयर हो रहा है और लोग प्रदीप के संघर्ष को पहाड़ के सेना के प्रति गर्व से जोड़ रहे । आप भी इस वीडियो को देखें..

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।