उत्तराखंड: सच हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी कुमाऊं में शुरू हुई बारिश, इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी वर्षा का दौर शुरू हो गया है। देर रात से कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुककर मेघ बरस रहे हैं। कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी पांच जिलों में स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। गढ़वाल में पौड़ी और उत्तरकाशी जिले में आज स्कूल बंद रहेंगे। अन्य जिलों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों को सतर्क कर दिया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने का अनुमान है। जबकि, शनिवार को भी बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खासकर कुमाऊं में वर्षा मुश्किल बढ़ा सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।