उत्तराखंडः यहां सरेराह पुरूषों से अश्लील इशारे कर रही थी महिलाएं, तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: पिछले कुछ सालों से देवभूमि उत्तराखंड में भी देह व्यापार का धंधा खूब फलफूल रहा है। हालात यहां तक पहुंच गये कि अब महिलाएं राहगीरों से सरेराह अश्लील इशारे करने लगी है। जिसके बाद हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में अश्लील इशारे और हरकतें करने के आरोप में तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तीनों का चालान कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, रविवार को एसआई मनीषा नेगी टीम के साथ गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि सिडकुल में सेक्टर-2 में एक होटल के पास सड़क किनारे तीन महिलाएं खड़ी होकर राहगीरों को अश्लील इशारे करते हुए बुला रही हैं। सरेराह अश्लील हरकतें करने के चलते आसपास के लोग भी परेशान हो गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें थाने लाया गया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।