उत्तराखंडः कोचिंग से लौट रही छात्रा पर युवक ने झोंका फायर, तभी छात्रा ने पकड़ लिया हाथ…

खबर शेयर करें

Dehradun News: प्रदेश में अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आये दिन हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही है। अब राजधानी देहरादून में मंगलवार को कोचिंग से लौट रही नौवीं की छात्रा पर युवकों ने फायर झोंक दिया। फायर की आवाज सुन हड़कंप मच गया। इस दौरान छात्रा ने बहादुर दिखाते हुए तुरंत युवक का हाथ पकड़ लिया, जिससे फायर ऊपर की तरफ हुआ। गनीमत रही की छात्रा को छर्रे नहीं लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पूरा मामला देहरादून के कारगी के बंजारावाला रोड के शिवालिक एनक्लेव लेन नंबर दो की है। जहां कोचिंग से लौट रही छात्रा पर युवक ने फायर झोंक दिया। लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए तुंरत उसका हाथ पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इंस्पेक्टर पतेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवकों ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था। छात्रा ने पूछताछ में बताया कि वह उन्हें नहीं जानती थी। मामले की जांच की जा रही है। ऐसी घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।