उत्तराखंड: बर्फ से ढकी नैनीताल और अल्मोड़ा की पहाडिया, पर्यटकों के खिले चेहरे…

खबर शेयर करें

NAINITAL NEWS: देर रात कई पहाड़ी इलाकों में बरसात के साथ बर्फबारी हुई है जिसके साथ ही तापमान में भारी गिरावट आई है इसके अलावा बर्फबारी से उत्तराखंड पहुंचने वाले पर्यटक में खुशी की लहर है अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के कई इलाकों में बर्फबारी होने की खबर है।

नैनीताल जिले के जहां मुक्तेश्वर और शीतला सहित अन्य इलाकों में बर्फबारी की खबर है तो वही अल्मोड़ा जिले में सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। जिले के शौकियाथल में बीती रात बारिश के बाद हल्की बर्फबारी हुई है। यहां पर तापमान भी माइनस से नीचे चला गया है। माना जा रहा है कि न्यू ईयर से पहले यह बर्फबारी पर्यटक उनके लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी और इस हिमपात से न सिर्फ पर्यटकों के लिए सुंदर वातावरण का अनुभव होगा । बल्कि पर्यटन कारोबार भी चमकेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।