उत्तराखंडः शादी की अगली सुबह जेवर व रूपये लेकर दुल्हन हुई फुर्र, ढूढ़ते रहे ससुराली…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तराखंड से इन दिनों एक के बाद एक खबरें सामने आ रही है। अपराधों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। ठगी से लेकर हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। खबर राजधानी देहरादून से है। जहां शादी के बाद एक दुल्हन लापता हो गई। जब अगली सुबह दूल्हे के घरवाले जागे तो देखा कि जेवर, पैसा और सामान समेत बहू भी गायब है। आरोप है कि हिन्दू रीति-रिवाज से शिव मंदिर में शादी करवाई गई। अगले दिन कोर्ट में शादी रजिस्टर्ड करवानी थी। इससे पहले ही युवती बिना बताए घर से जेवर और गहने लेकर फरार हो गई। आगे पढ़िये…

जानकारी देते हुए प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि पूनम देवी निवासी हेडवाली झाझरा की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज थी जिसे अब मुकदमे में तब्दील किया गया है। पूनम देवी ने अपने बेटे आकाश कुमार का विवाह कराने के लिए जानकार पंडित जयपाल निवासी हेडवाली झाझरा देहरादून से बात की। आरोप है कि पंडित जयपाल ने बताया गया कि उनके एक मित्र सुरेन्द्र पानीपत हरियाणा के रहने वाले है। वहीं उनके पड़ोस मे एक लड़की रहती है, उससे विवाह कराने की बात कही गई। आगे पढ़िये…

उन्हें बताया कि पिंकी अकेली लड़की है। उसके घर में केवल उसकी बहन व जीजा है। शादी का पूरा खर्चा उन्हें ही करना पड़ेगा। लड़की वाले गरीब है दान दहेज भी नहीं दे सकते है। ऐसे में गरीब घर की बात सुनकर पूनम देवी भी तैयार हो गईं। इसके बाद विगत 28 जून 2022 को हिन्दू रीति-रिवाज से शिव मंदिर सुद्धोवाला देहरादून में शादी हो गई। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  Big News: आज उत्तराखंड के इन जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

शादी के बाद सभी लोग जश्न में डूबे थे। रात में खाना खाकर सभी सो गये। पूनम देवी का आरोप है कि अगली सुबह जब वह 5 बजे उठी तो देखा की उसकी बहू तो घर में नहीं है। इसके बाद पता चला कि पूनम देवी का मोबाइल, 50 हजार रुपये, जेवर सहित अन्य सामान भी ले गई। ऐसे में पीड़िता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। अब युवती का पता नहीं लगने पर केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।