उत्तराखंड: फेसबुक पर हुआ प्यार फिर भर दी युवती की मांग, ऐसा हुआ प्यार का अंजाम

खबर शेयर करें

Jaspur News:फेसबुक पर प्यार की कई खबरें आपने पड़ी होगी, जिसका अंत ही धोखे के साथ हो रहा है। फेसबुक पर प्यार मेें कई युवा जाल में फंस रहे है, कभी ब्लैकमेलिंग तो कभी दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आती है लेकिन इसके बावजूद युवा लगातार ऐसे जाल में फंस रहा है। खबर ऊधमसिंह नगर के जसपुर से है जहां एक युवती की पहचान फेसबुक पर एक युवक से हुई, धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से चैट करने लगे, फिर दोनों को प्यार हो गया। जिसके बाद मामला दुष्कर्म तक पहुंचा अब युवती ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार एक युवती की फेसबुक पर जान पहचान मोहल्ला चौहानान निवासी पंकज कुमार से पहचान हुई थी। जिसक बाद दोनों में बातें होनी लगी, धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद एक अगस्त 2019 को युवक ने मंदिर में ले जाकर युवती की मांग भर दी। युवती का आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वह शादी का प्रस्ताव लेकर उसकी मां शकुंतला देवी के पास गई तो उसने शादी से इंकार कर दिया। ऐसे में युवती कोतवाली पहुंची, जहां उसने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।