उत्तराखंड: पटाखे फोड़ने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या…

खबर शेयर करें

Rudrapur Crime News: रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस कालोनी में दिवाली के दिन पटाखे फोड़ने के दौरान हुए छोटे से विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस और एसओजी की चार टीमें दबिश दे रही हैं। आगे पढ़िये…

 सोमवार रात बिलासपुर (यूपी) निवासी 23 वर्षीय दलजीत सिंह मेट्रोपोलिस कालोनी में अपने दोस्त के यहां दिवाली मनाने आया हुआ था। बताया जा रहा है कि पटाखे फोड़ने के दौरान उनका रॉकेट पड़ोस में रहने वाले एक इंस्टीटयूट संचालक के फ्लैट में जा गिरा। आरोप है कि इससे भड़के संचालक ने भी उनके फ्लैट की ओर आतिशबाजी शुरू कर दी। आगे पढ़िये…

Ad

दोनों तरफ से खूब आतिशबाजी की गई। विवाद बढ़ने पर संचालक ने फोन पर अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि रात करीब साढ़े 11 बजे दलजीत स्कूटी से अपने घर बिलासपुर के लिए निकल रहा था, तभी गेट पर कार सवार लोगों ने उसे रोककर मारपीट की और रिवॉल्वर से कई राउंड फायरिंग भी की।  आगे पढ़िये…

बताया जा रहा है कि पेट में गोली लगने से दलजीत बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे कालोनी में हड़कंप मच गया। बहोशी की हालत में दलजीत को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होती देख बरेली के राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।