उत्तराखंड: साउथ एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में पहाड़ के शुभम ने किया कमाल, जीता रजत मेडल…

खबर शेयर करें

Almora News: पहाड़ की प्रतिभाएं लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी शुभम मेहरा ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए मालदीव में साउथ एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में रजत मेडल जीत कर टीम इंडिया और अल्मोड़ा नगर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। आगे पढ़िए….

बता दे कि शुभम मेहरा इससे पहले दो बार मिस्टर अल्मोड़ा, दो बार मिस्टर कुमाऊं यूनिवर्सिटी और एक बार मिस्टर यूपी रहे चुके हैं। उन्होंने नॉर्थ जोन चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल भी जीता है। एशियन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर उन्होंने सफलता हासिल की है। आपको बता दे कि शुभम मूल रुप से बागेश्वर जिले के कौसानी स्टेट के निवासी हैं, वर्तमान में अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली मोहल्ले में निवास करते है। शुभम के पिता डॉ महेन्द्र सिंह मेहरा हरीदत्त पेटशाली इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं जबकि माता राजकीय उच्च प्राथमिक गिरचोला धौलादेवी ब्लॉक में सहायक अध्यापिका हैं। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।