उत्तराखंडः (शाबास भुली)-पहाड़ की ज्योति जर्मनी से करेगी PHD, इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में हुआ चयन…

खबर शेयर करें

Chamoli News: आज देवभूमि की बेटियां उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। पहाड़ों से निकलकर बेटियों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा डंका बजाया कि पूरा देश देखता रह गया है। सेना के बड़े पदों पर आज पहाड़ की बेटियां विराजमान है। वहीं खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा से सबकी चहेती बनी है। बालीवुड में भी अपनी धमक छोड़ने में भी बेटियां पीछे नहीं है। अब पहाड़ की एक और बेटी का नाम उत्तराखंड को नई पहचान दिलाने में जुड़ गया है। आगे पढ़िये…
जी हां उत्तराखंड की बेटी ज्योति बिष्ट का चयन के लिए जर्मनी की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में हुआ है। ज्योति का चयन जर्मनी की प्रतिष्ठित फ्रेडरिक शिलर यूनिवसिटी जेना (येना) में पीएचडी के लिए हुआ है। बेटी के चयन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि ज्योति बिष्ट मूलरूप से चमोली जिले देवाल विकासखंड में देवसारी की रहने वाली हैं। आगे पढ़िये…

ज्योति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देवाल से की है। उच्च शिक्षा ज्योति ने गढ़वाल विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। ज्योति ने रसायन शास्त्र विषय से स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। साथ ही बीएड की डिग्री गोपेश्वर डिग्री कॉलेज से ली है। जबकि अभी वह दिल्ली की नेशनल फिजिकल लेबोरेट्री से शोध कार्य कर कही हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अब ज्योति का चयन जर्मनी की प्रतिष्ठित फ्रेडरिक शिलर यूनिवर्सटी जेना (येना) में पीएचडी के लिए हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।