उत्तराखंडः (शाबास भुला)- सोमेश्वर के रजत बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पास की AFCAT परीक्षा…

खबर शेयर करें

Someshwar News: पहाड़ की प्रतिभाएं लगातार अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। आये दिन युवा देश के कई बड़े-बड़े पदों पर अपनी छाप छोड़ रहे है। खासकर देवभूमि के युवा सेना में अपनी धाक जमाये बैठे है। बेटियां और या बेटे आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे है। अब पहाड़ का एक और लाल भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बना हैं। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के ग्रामसभा नाग-क्वैराली के निवासी रजत बोरा एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट पास कर लिया है। जिसके बाद उनके परिवार और क्षेत्र के लोगोें में खुशी का माहौल है। आगे पढ़िए…

इसके बाद रजत बोरा अब भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनेंगे। रजत बोरा का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। उन्होंने अपनी प्राइमरी तक की पढ़ाई सोमेश्वर से की जबकिा आगे की शिक्षा के लिए वह रुड़की चले गये। एक सैन्य परिवार में जन्मे रजत के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बचपन से ही घर में देश सेवा का माहौल देखकर रजत ने भारतीय वायु सेना में जाने की तैयारी शुरू कर दी। रजत ने अपनी मेहनत एवं लगन से की AFCAT परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।