उत्तराखंड:(दुःखद)-सुबह-सुबह गेंहू काटने गए किसान को गुलदार ने उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें

Jaipur News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र के कासमपुर गांव में सुबह-सुबह एक दर्दनाक घटना हो गई यहां अपने गेहूं के खेत में गेहूं कटाई कर रहे 45 वर्षीय किसान को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया है। सुबह 5:00 बजे की यह घटना बताई जा रही है तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के काशीपुर रेंज कि इस घटना से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। वही मौके पर बीजेपी नेता शीतल जोशी पहुंचे, जिन्होंने वन्य जीव प्रतिपालक डॉ पराग मधुकर धकाते से घटना के बारे में बात की है और डॉक्टर धकाते ने जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि आए दिन वन्यजीव के हमले से लोग हताहत हो रहे हैं रामनगर के ही फतेहपुर रेंज में 6 लोगों का शिकार करने वाले आदमखोर से वन विभाग अभी काफी दूर है वहीं अब काशीपुर रेंज में यह घटना हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।