उत्तराखंडः (दुःखद खबर)- यहां खाई में समाई कार, मां-बेटे की मौत, दूसरा बेटा घायल…

खबर शेयर करें

Uttarkashi Accident News: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। आये दिन हो रहे सड़क हादसों से कई सवाल खड़े होते है। अब खबर उत्तराखंड का उत्तरकाशी से है। जहां एक कार खाई में गिरी है। इस हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। फिलहाल घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। आगे पढ़िए…

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के बड़ेथी बनचैरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार चिन्यालीसौड़ इंद्रा गांव निवासी पवना देवी पत्नी रूकम सिंह, उम्र 48 वर्ष और विकास सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई हो गई, जबकि भूपेन्द्र सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 25 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ गंभीर रूप से घायल हुआ है। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।