उत्तराखंडः लाल बोतल शराब तू छै बड़ी खराबा, शराब की बोतल से सेल्समैन का सर फोड़ा

खबर शेयर करें

Bageshwar News: शाम को छलक से रहे थे जाम तभी बार में हो गई मारपीट। खबर बागेश्वर जिले के बैजनाथ क्षेत्र से है। जहां एक बार में देर सायं मारपीट हो गई। मारपीट की कदर बढ़ी की ग्राहकों ने बार के सेल्समैन का बोतल से सिर फोड़ दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के बैजनाथ स्थित एक बार में तीन लोग शराब पीने को लेकर बार के सेल्समैन दीपक थापा निवासी बिलौना से उलझ गए। इस दौरान नौबल मारपीट तक जा पहुंची। उन्होंने बोतल से दीपक के सिर में वार कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन मंे दीपक को सीएचसी बैजनाथ भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बैजनाथ पुलिस मौके पहुंची। फिलहाल देर रात तक किसी ने तहरीर नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।