उत्तराखंडः पुलिस ने बिछड़े बेटे को मां से मिलाया, फूट-फूटकर रो पड़ी मां…

खबर शेयर करें

Rudraprayag News: उत्तराखंड पुलिस अपने सराहनीय कार्य से चर्चाओं में है। पुलिस ने एक मां को उसके बिछड़े बेटे से मिलाया तो बेटे को देख मां फूट-फूटकर रोने लगी। खबर रूद्रप्रयाग से है। जहां देर रात गौरीकुण्ड बाजार ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अर्जुन सिंह व आरक्षी विनोद गुसाईं को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी दंपति ने सूचना दी कि उनका 14 साल का बेटा जो कि श्री केदारनाथ यात्रा से वापस आते हुए गौरीकुण्ड से करीब तीन किलोमीटर पीछे बिछड़ गया है, उन्होंने काफी तलाश की लेकिन उसका कही पता नहीं चला। बेटे के बिछड़ने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। आगे पढ़िए…

ऐसे में पुलिस ने परिजनों से बालक की फोटो व अन्य जानकारी लेकर आस-पास तलाश की तोा गौरीकुण्ड से करीब एक किलोमीटर आगे भीड़ में एक लड़का बैठा हुआ मिला। जिसे सकुशल घोड़ा पड़ाव चेक पोस्ट पर लाकर उसकी मां सौंप दिया गया। बेटे को पाकर बालक की मां के खुशी के ऑंसू छलक पड़े। परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली व तत्परता की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।