उत्तराखंडः पहाड़ में तेंदुए का आतंक, बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया पिता…

खबर शेयर करें

Almora News: पहाड़ों में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब अल्मोड़ा में घर के आंगन से एक 14 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चे का हमला करता देख पिता ने अपनी जान पर खेल उसकी जान बचाई। इसके बाद घायल बच्चे को अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद घर भेज दिया। तेंदुए के हमले में पिता को भी काफी चोटे आई हैं।

पूरा मामला मंगलवार की शाम का है। यहां लमगड़ा ब्लाॅक के ग्राम राणाऊ में पान सिंह बगड़वाल का 14 साल का बेटा आनंद सिंह बगड़वाल अपने घर के आंगन में ही शौचालय के लिए गया। नजदीक खेत में एक तेंदुए सेंध लगाए बैठा था। मौका देख तेंदुए ने आनंद पर हमला कर दिया। उसके हाथ, पीठ, पैर में पंजा मार दिया। इस दौरान पिता पान सिंह बचाने के लिए दौड़ तो उन्हें भी काफी चोटे आईं। उन्होंने अपनी जान पर खेल कर पुत्र की जान बचाई।

Ad

मौके परद ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला। इसके बाद लोग घायल आनंद को लेकर अस्पताल पहुंचे। उसके पीठ पर तेंदुए के पंजों से गहरे घाव थे। डाॅक्टरों का कहना है कि शरीर पर तेंदुए के पंजे और बच्चे के छिटककर गिरने से अंदरूनी चोटे आई हैं। फिलहाल बच्चा ठीक है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।