उत्तराखंड: हल्द्वानी में एक और गोलीकांड, घर के बाहर घूम रहे व्यक्ति को मारी गोली

Haldwani News: इन दिनों हल्द्वानी से लेकर लालकुआं तक गोलियां चलने की खबरे आ रही है। कल रात बिन्दुखत्ता में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। मामला अभी ठंडा हुआ नहीं कि आज फिर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। ओस दौरान वह घायल हो गया।
पूरा मामला बरेली रोड पर मोतीनगर और गोरापड़ाव के के बीच का है। जहाँ एक प्लानेट हौंडा के शो रूम के आसपास के पास 55 वर्षीय कौस्तुभ नौर्की अपने घर के बाहर टहल रहे थे। परिवार ले सभी लोग घर के अंदर थे। तभी कौस्तुभ के चीखने और गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो कौस्तुभ जमीन पर पर पड़े थे। आनन फानन में उन्हें हल्द्वानी भेजा गया।
सूचना मंडी पुलिस चौकी को दी गई। चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई हैं।हल्द्वानी कोतवाली से भी पुलिस को मौके भेजा गया है। वही घायल को अस्पताल भेज दिया गया है।























