UTTARAKHAND NEWS: (दु:खद)-दो सप्ताह पहले हुआ प्रेम विवाह, अब दुल्हन ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND CRIME NEWS: ऊधमसिंह नगर में अपराधों का सिलसिला जारी है। अब रुद्रपुर में एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता की मौत केे बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से मनोना, आवंला बरेली यूपी निवासी प्रेम सिंह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि दो हफ्ते पहले उसका बदांयू निवासी 22 साल की माला पुत्री चंद्रसेन से प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद प्रेम सिंह पत्नी माला को लेकर ट्रांजिट कैंप,आजादनगर वार्ड नंबर चार स्थित किराए में घर में पहुंच गया।

मंगलवार सुबह दोनों पति पत्नी घर में ही थे। अचानक माला तबीयत बिगड़ तो प्रेम सिंह ने उससे पूछताछ की। माला ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनकर प्रेम सिंह के होश उड़ गए। जहर खाने की सूचना प्रेम सिंह ने पड़ोसियों को भी दी। जिसके बाद आनन-आनन में प्रेम सिंह पत्नी माला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल :(दुखद)- धारी के पास दुदुली में खाई में गिरी मैक्स, दो लोगों की मौत, 4 घायल

नवविवाहिता की मौत की खबर सुनकर थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फत्र्याल पुलिस कर्मियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतका के मायके सूचना दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।