उत्तराखंड: मौसी ने करा दी बांग्लादेश में किशोरी की शादी, पड़ोसी के मोबाइल से उत्तराखंड में भाई को सुनाई आपबीती

खबर शेयर करें

UDHAM SINGH NAGAR CRIME NEWS: नाबलिकों की शादी को लेकर खबरें आती रहती है। पिछले कुछ महीनों में पहाड़ और तराई में कई मामले ऐसे मिले थे। जहां नाबलिक किशोरियां दुल्हन बनने वाली थी लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने उनकी जिंदगी बचाते हुए कई सौदागरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अब ऐसा ही मामला उत्तराखंड से जुड़ा है जहां बांग्लादेश में मौसी के यहां रह रही किशोरी की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में करा दी गई। लेकिन किशोरी ने बगावत कर दी। किसी तरह उसने उत्तराखंड किच्छा में रहने वाले अपने भाई से संपर्क किया। जिसके बाद भाई ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर के ग्राम चुकटी देवरिया किच्छा निवासी युवक की शादी ग्राम चीतलमारी, जिला बागेरहाट बांगलादेश निवासी फूलमाला के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल फूलमाला यही ससुराल में रही। लेकिन करीब 15 साल पहले वह अपनी पांच साल की बेटी को लेकर मायके चली गई। इसके बाद वर्ष 2019 में बेटी की कोलकाता में मौसी ने एक युवक के साथ जबरन शादी कर दी गई। ऐसे में किशोरी ने ससुराल में भी बाल विवाह के खिलाफ बगावत की तो ससुराल के लोग उसका उत्पीडऩ करने लगे।

आये दिन की यातनाओं से तंग आकर किशोरी ने पड़ोसी के मोबाइल फोन से अपने भाई को आपबीती बताई। जिसके बाद भाई ने कोलकाता पहुंचकर बहन को घर लाने का प्रयास किया लेकिन वापस नहीं ला सका। इसके बाद उसने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उत्तर 24 परगना के जिला बाल कल्याण समिति के सहयोग से किशोरी को सुकन्या होम कोलकाता में रहने की व्यवस्था कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः(बड़ी खबर)- कल इस जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र रहेगें बंद

शुक्रवार को सुकन्या होम की टीम किशोरी को लेकर जिला बाल कल्याण समिति ऊधमसिंह नगर रुद्रपुर पहुंची। इसके बाद सभी दस्तावेजों की जांच के बाद समिति सदस्य अमित श्रीवास्तव व प्रेम ङ्क्षसह ने किशोरी को उसके पिता के हवाले कर दिया। पिता व भाई से मिलते ही किशोरी के चेहरे पर खुशी दिखी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।