उत्तराखंड: पत्नी साक्षी बेटी संग महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे अपने गांव अल्मोड़ा, एक झलक पाने को उमड़े गांव के लोग…

खबर शेयर करें

Almora News:पहाड़ का आदमी कभी अपने पहाड़ को नहीं भूल सकता, ना वह अपनी बोली भाषा को बोल सकता है। इसका बड़ा उदाहरण आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रूप में देखने को मिला। जिनका परिवार बरसों पहले यहां से झारखंड जा चुका था लेकिन पहाड़ की प्यार और यहां के देवी देवताओं में विश्वास उन्हें एक बार फिर वापस पहाड़ की ओर में खींच लाया। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कई वर्षो बाद आखिरकार आज अपने गांव पहुंच गए। धोनी को देखकर पहाड़ के लोग काफी उत्साहित नजर आए। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी बचपन में अपने गांव अल्मोड़ा जिले के लवाली आए थे l, इसके बाद उनका सिलेक्शन भारत की क्रिकेट टीम में हो गया। क्रिकेट में बुलंदी को छूने वाले और भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी आखिरकार अपने गांव अल्मोड़ा जिले के लवाली पहुंचे।

आपको बता दे कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मूल रूप से उत्तराखंड की अल्मोड़ा जिले के निवासी है। उनके पिता पान सिंह धोनी नौकरी की तलाश में झारखंड गए। जहां नौकरी करने के बाद वह वही बस गए । आज धोनी के परिवार के अन्य सदस्य अल्मोड़ा जिले के लवाली गांव में ही निवास करते हैं। अब क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी रावत धोनी के साथ पहली बार अपने गांव पहुंचे जहां लोगों ने उनका जोरदार द्वारा स्वागत किया। इस दौरान धोनी को देखकर वहां के लोग काफी उत्साहित दिखे दिन भर धोनी को देखने का तांता लग रहा। धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा संग अपने इष्ट देव की पूजा की।

Ad Ad Ad
Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *