उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-Uksssc पेपर लीक में कुमाऊं से हुई पहली गिरफ्तारी, एसटीएफ की जाल में फंसी बड़ी मछली

खबर शेयर करें

Uksssc पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने कुमाऊ से पहली गिरफ्तारी की है। जिसके बाद पेपर लीक मामले में यह 21वी गिरफ्तारी है।एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार कुछ अभियुक्त से पूछताछ और अनुचित साधन से पास कुछ छात्रों से गहन पूछताछ और साक्ष्य मिलने पर चंदन सिंह मनराल से एसटीएफ की इंटेरोगेशन टीम द्वारा लंबी पूछताछ पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभियुक्त चंदन सिंह मनराल द्वारा कुछ छात्रों को टेंपो ट्रैवलर में लेकर परीक्षा के पहले एक रात प्रश्न पत्र और उत्तर याद करवाए गए थे और वापस धामपुर से सेंटर पर छोड़ा गया था

जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसी बीच कुछ अधिकारियों के साथ हाकम सिंह की फोटो भी वायरल हुई। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि प्रकरण में अब तक 21 लोग गिरफ्तार हुए हैं। ये न हाईप्रोफाइल हैं और न ही कोई वीआईपी। सब के सब पुलिस की नजर में अपराधी हैं। डीजीपी ने कहा कि अपराधियों की एक ही जगह है, वह है जेल।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।