उत्तराखंडः नमकीन सप्लाई करने गया ट्रक खाई में समाया, चालक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

Dehradun News: देहरादून के विकासनगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां बाढ़ वाला जूडो लोहारी मोटर मार्ग पर लोहारी डैम के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने शव को बमुश्किल खाई से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नमकीन की सप्लाई के लिए उत्तरकाशी गया था और लौटते समय वाहन हादसे का शिकार हो गया।

आज थाना कालसी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक 200 मीटर खाई में गिर गया है जिसके बाद टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि वाहन मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल रोप के माध्यम से खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी, उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुये शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसडीआरएफ के अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर ने बताया कि वाहन नमकीन की सप्लाई के लिए उत्तरकाशी गया था वापसी के दौरान जूडो लोहारी डैम के पास वाहन अनियंत्रित होकर अचानक गहरी खाई में गिर गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ टीम को दी हादसे में ट्रक चालक बहादुर पुत्र तेग बहादुर निवासी ज्वालापुर हरिद्वार की मौके पर ही मौत हो गई, फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 24 घंटे के ‘वॉच द कोड’ हैकाथॉन का समापन, टीम सुपरसोनिक अव्वल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।