उत्तराखंड: सीडीएस बिपिन रावत की हेलीकाप्‍टर हादसे में मौत से शोक में डूबा उत्तराखंड…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: आज भारत के लिए दुखद खबर है। पूरा देश इस हादसे से स्तब्ध है। वहीं उत्तराखंड के लोग गम में डूबे है। तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में सीडीएस बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्‍नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई।

जैसे ही यह खबर लोगों तक पहुंची तो ग्रामसभा बिरमोली में मिली, ग्रामीण तमाम कार्य छोड़ टेलीविजन सेट के आगे बैठ गए। बता दें कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत इसी ग्रामसभा के अंतर्गत ग्राम सैंणा के मूल निवासी हैं। ग्रामीण अप्रैल 2018 के उस दिन को याद कर रहे थे, जब उनके गांव का सपूत उनसे मिलने गांव आया था। बिपिन रावत की मौत से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।